Bibletech.net: index --- Read/Study the BIBLE: Learn to be THANKFUL, LOVE, Live by Faith, and FORGIVE others as you Trust in Jesus!

--- GRAMMAR and ABCs --- 35 languages, by name and ISO country code --- navigation tools for this page ---
The Bible by chapter: HINDI and ENGLISH (NASB 1995)

---- Exodus 3:1 ---- written 1450-1410 B.C.----
निर्गमन 3:1 ¶ मूसा अपने ससुर यित्रो नामक मिद्यान के याजक की भेड़-बकरियों को चराता था; और वह उन्हें जंगल की पश्चिमी ओर होरेब नामक परमेश्‍वर के पर्वत के पास ले गया। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:1 Now Moses was pasturing the flock of Jethro his father-in-law, the priest of Midian; and he led the flock to the west side of the wilderness and came to Horeb, the mountain of God.(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:2----
निर्गमन 3:2 और परमेश्‍वर के दूत ने एक कटीली झाड़ी के बीच आग की लौ में उसको दर्शन दिया; और उसने दृष्टि उठाकर देखा कि झाड़ी जल रही है, पर भस्म नहीं होती। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:2 The angel of the Lord appeared to him in a blazing fire from the midst of a bush; and he looked, and behold, the bush was burning with fire, yet the bush was not consumed.(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:3----
निर्गमन 3:3 तब मूसा ने कहा, “मैं उधर जाकर इस बड़े अचम्भे को देखूँगा कि वह झाड़ी क्यों नहीं जल जाती।” (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:3 So Moses said, "I must turn aside now and see this marvelous sight, why the bush is not burned up."(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:4----
निर्गमन 3:4 जब यहोवा ने देखा कि मूसा देखने को मुड़ा चला आता है, तब परमेश्‍वर ने झाड़ी के बीच से उसको पुकारा, “हे मूसा, हे मूसा!” मूसा ने कहा, “क्या आज्ञा।” (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:4 When the Lord saw that he turned aside to look, God called to him from the midst of the bush and said, "Moses, Moses!" And he said, "Here I am."(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:5----
निर्गमन 3:5 उसने कहा, “इधर पास मत आ, और अपने पाँवों से जूतियों को उतार दे, क्योंकि जिस स्थान पर तू खड़ा है वह पवित्र भूमि है।” (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:5 Then He said, "Do not come near here; remove your sandals from your feet, for the place on which you are standing is holy ground."(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:6----
निर्गमन 3:6 फिर उसने कहा, “मैं तेरे पिता का परमेश्‍वर, और अब्राहम का परमेश्‍वर, इसहाक का परमेश्‍वर, और याकूब का परमेश्‍वर हूँ।” तब मूसा ने जो परमेश्‍वर की ओर निहारने से डरता था अपना मुँह ढाँप लिया। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:6 He said also, "I am the God of your father, the God of Abraham, the God of Isaac, and the God of Jacob." Then Moses hid his face, for he was afraid to look at God.(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:7----
निर्गमन 3:7 फिर यहोवा ने कहा, “मैंने अपनी प्रजा के लोग जो मिस्र में हैं उनके दुःख को निश्चय देखा है, और उनकी जो चिल्लाहट परिश्रम करानेवालों के कारण होती है उसको भी मैंने सुना है, और उनकी पीड़ा पर मैंने चित्त लगाया है; (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:7 The Lord said, "I have surely seen the affliction of My people who are in Egypt, and have given heed to their cry because of their taskmasters, for I am aware of their sufferings.(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:8----
निर्गमन 3:8 इसलिए अब मैं उतर आया हूँ कि उन्हें मिस्रियों के वश से छुड़ाऊँ, और उस देश से निकालकर एक अच्छे और बड़े देश में जिसमें दूध और मधु की धारा बहती है, अर्थात् कनानी, हित्ती, एमोरी, परिज्जी, हिव्वी, और यबूसी लोगों के स्थान में पहुँचाऊँ। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:8 So I have come down to deliver them from the power of the Egyptians, and to bring them up from that land to a good and spacious land, to a land flowing with milk and honey, to the place of the Canaanite and the Hittite and the Amorite and the Perizzite and the Hivite and the Jebusite.(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:9----
निर्गमन 3:9 इसलिए अब सुन, इस्राएलियों की चिल्लाहट मुझे सुनाई पड़ी है, और मिस्रियों का उन पर अंधेर करना भी मुझे दिखाई पड़ा है, (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:9 Now, behold, the cry of the sons of Israel has come to Me; furthermore, I have seen the oppression with which the Egyptians are oppressing them.(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:10----
निर्गमन 3:10 इसलिए आ, मैं तुझे फ़िरौन के पास भेजता हूँ कि तू मेरी इस्राएली प्रजा को मिस्र से निकाल ले आए।” (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:10 Therefore, come now, and I will send you to Pharaoh, so that you may bring My people, the sons of Israel, out of Egypt."(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:11----
निर्गमन 3:11 तब मूसा ने परमेश्‍वर से कहा, “मैं कौन हूँ जो फ़िरौन के पास जाऊँ, और इस्राएलियों को मिस्र से निकाल ले आऊँ?” (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:11 But Moses said to God, "Who am I, that I should go to Pharaoh, and that I should bring the sons of Israel out of Egypt?"(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:12----
निर्गमन 3:12 उसने कहा, “निश्चय मैं तेरे संग रहूँगा; और इस बात का कि तेरा भेजनेवाला मैं हूँ, तेरे लिए यह चिन्ह होगा; कि जब तू उन लोगों को मिस्र से निकाल चुके तब तुम इसी पहाड़ पर परमेश्‍वर की उपासना करोगे।” (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:12 And He said, "Certainly I will be with you, and this shall be the sign to you that it is I who have sent you: when you have brought the people out of Egypt, you shall worship God at this mountain."(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:13----
निर्गमन 3:13 मूसा ने परमेश्‍वर से कहा, “जब मैं इस्राएलियों के पास जाकर उनसे यह कहूँ, 'तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्‍वर ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है,' तब यदि वे मुझसे पूछें, 'उसका क्या नाम है?' तब मैं उनको क्या बताऊँ?” (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:13 Then Moses said to God, "Behold, I am going to the sons of Israel, and I will say to them, 'The God of your fathers has sent me to you.' Now they may say to me, 'What is His name?' What shall I say to them?"(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:14----
निर्गमन 3:14 परमेश्‍वर ने मूसा से कहा, “मैं जो हूँ सो हूँ।” फिर उसने कहा, “तू इस्राएलियों से यह कहना, 'जिसका नाम मैं हूँ है उसी ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है'।” (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:14 God said to Moses, "I AM WHO I AM"; and He said, "Thus you shall say to the sons of Israel, 'I AM has sent me to you.'"(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:15----
निर्गमन 3:15 फिर परमेश्‍वर ने मूसा से यह भी कहा, “तू इस्राएलियों से यह कहना, 'तुम्हारे पूर्वजों का परमेश्‍वर, अर्थात् अब्राहम का परमेश्‍वर, इसहाक का परमेश्‍वर, और याकूब का परमेश्‍वर, यहोवा, उसी ने मुझको तुम्हारे पास भेजा है। देख सदा तक मेरा नाम यही रहेगा, और पीढ़ी-पीढ़ी में मेरा स्मरण इसी से हुआ करेगा।' (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:15 God, furthermore, said to Moses, "Thus you shall say to the sons of Israel, 'The Lord, the God of your fathers, the God of Abraham, the God of Isaac, and the God of Jacob, has sent me to you.' This is My name forever, and this is My memorial-name to all generations.(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:16----
निर्गमन 3:16 इसलिए अब जाकर इस्राएली पुरनियों को इकट्ठा कर, और उनसे कह, 'तुम्हारे पूर्वज अब्राहम, इसहाक, और याकूब के परमेश्‍वर, यहोवा ने मुझे दर्शन देकर यह कहा है कि मैंने तुम पर और तुम से जो बर्ताव मिस्र में किया जाता है उस पर भी चित्त लगाया है; (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:16 Go and gather the elders of Israel together and say to them, 'The Lord, the God of your fathers, the God of Abraham, Isaac and Jacob, has appeared to me, saying, "I am indeed concerned about you and what has been done to you in Egypt.(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:17----
निर्गमन 3:17 और मैंने ठान लिया है कि तुमको मिस्र के दुःखों में से निकालकर कनानी, हित्ती, एमोरी, परिज्जी हिव्वी, और यबूसी लोगों के देश में ले चलूँगा, जो ऐसा देश है कि जिसमें दूध और मधु की धारा बहती है।' (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:17 So I said, I will bring you up out of the affliction of Egypt to the land of the Canaanite and the Hittite and the Amorite and the Perizzite and the Hivite and the Jebusite, to a land flowing with milk and honey."'(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:18----
निर्गमन 3:18 तब वे तेरी मानेंगे; और तू इस्राएली पुरनियों को संग लेकर मिस्र के राजा के पास जाकर उससे यह कहना, 'इब्रियों के परमेश्‍वर, यहोवा से हम लोगों की भेंट हुई है; इसलिए अब हमको तीन दिन के मार्ग पर जंगल में जाने दे कि अपने परमेश्‍वर यहोवा को बलिदान चढ़ाएँ।' (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:18 They will pay heed to what you say; and you with the elders of Israel will come to the king of Egypt and you will say to him, 'The Lord, the God of the Hebrews, has met with us. So now, please, let us go a three days' journey into the wilderness, that we may sacrifice to the Lord our God.'(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:19----
निर्गमन 3:19 मैं जानता हूँ कि मिस्र का राजा तुमको जाने न देगा वरन् बड़े बल से दबाए जाने पर भी जाने न देगा। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:19 But I know that the king of Egypt will not permit you to go, except under compulsion.(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:20----
निर्गमन 3:20 इसलिए मैं हाथ बढ़ाकर उन सब आश्चर्यकर्मों से जो मिस्र के बीच करूँगा उस देश को मारूँगा; और उसके पश्चात् वह तुमको जाने देगा। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:20 So I will stretch out My hand and strike Egypt with all My miracles which I shall do in the midst of it; and after that he will let you go.(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:21----
निर्गमन 3:21 तब मैं मिस्रियों से अपनी इस प्रजा पर अनुग्रह करवाऊँगा; और जब तुम निकलोगे तब खाली हाथ न निकलोगे। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:21 I will grant this people favor in the sight of the Egyptians; and it shall be that when you go, you will not go empty-handed.(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 3:22----
निर्गमन 3:22 वरन् तुम्हारी एक-एक स्त्री अपनी-अपनी पड़ोसिन, और अपने-अपने घर में रहनेवाली से सोने चाँदी के गहने, और वस्त्र माँग लेगी, और तुम उन्हें अपने बेटों और बेटियों को पहनाना; इस प्रकार तुम मिस्रियों को लूटोगे।” (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Exo 3:22 But every woman shall ask of her neighbor and the woman who lives in her house, articles of silver and articles of gold, and clothing; and you will put them on your sons and daughters. Thus you will plunder the Egyptians."(NASB-1995)

================================================================================
---- Exodus 4:1 ---- written 1450-1410 B.C.----

top of the page
THIS CHAPTER:    0053_02_Exodus_03_in-en.html

PREVIOUS CHAPTERS:
0049_01_Genesis_49_in-en.html
0050_01_Genesis_50_in-en.html
0051_02_Exodus_01_in-en.html
0052_02_Exodus_02_in-en.html

NEXT CHAPTERS:
0054_02_Exodus_04_in-en.html
0055_02_Exodus_05_in-en.html
0056_02_Exodus_06_in-en.html
0057_02_Exodus_07_in-en.html

links to all chapters (IN-EN-links.html)

The most accurate English translation NASB 1995: New American Standard Bible (1995 AD>
NKJV: New King James Version (1982 AD)
KJV: King James Version (1611 AD)
ASV: American Standard Version(1901 AD)
Geneva: Geneva Bible (1560 AD)
German - Luther's Die Heilige Schrift(1545 AD), based on the Textus Receptus, Vulgate and other sources
Latin: Vulgate (405 AD)
Hebrew: Masoretic OT and NT translation by Salkinson and C.D. Ginsburg
Greek-OT: The Septuagint (LXX)(132 BC) - translation into Greek from Hebrew by 70 Jewish scholars
Greek-NT: Nestle-Aland (120-200AD), oldest manuscripts used for the NASB and
Textus Receptus (1100-1200AD), a later version used by Luther and for the KJV

top of the page

NAVIGATION tools: --- TOP of page --- GRAMMAR: for 35 Languages --- BibleTech.net INDEX ---
STUDY: the BIBLE --- READ the Bible in ONE_YEAR! --- READ the Bible in the order written! ---

--- free study tools, maps and handouts --- free e-book PDF: BIBLE OVERVIEW and Summary ---

Today's Date:

"Scripture taken from NEW AMERICAN STANDARD BIBLE® 1995 edition,(NASB) Copyright © 1960-2022 by The Lockman Foundation. Used by permission."
"Scripture taken from the New King James Version®.(NKJV) Copyright © 1982 by Thomas Nelson. Used by permission. All rights reserved."