Bibletech.net: index --- Read/Study the BIBLE: Learn to be THANKFUL, LOVE, Live by Faith, and FORGIVE others as you Trust in Jesus!

--- GRAMMAR and ABCs --- 35 languages, by name and ISO country code --- navigation tools for this page ---
The Bible by chapter: HINDI and ENGLISH (NASB 1995)

---- Deuteronomy 12:1----
व्यवस्था विवरण 12:1 ¶ “जो देश तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्‍वर यहोवा ने तुम्हें अधिकार में लेने को दिया है, उसमें जब तक तुम भूमि पर जीवित रहो तब तक इन विधियों और नियमों के मानने में चौकसी करना। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:1 "These are the statutes and the judgments which you shall carefully observe in the land which the Lord, the God of your fathers, has given you to possess as long as you live on the earth.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:2----
व्यवस्था विवरण 12:2 जिन जातियों के तुम अधिकारी होंगे उनके लोग ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों या टीलों पर, या किसी भाँति के हरे वृक्ष के तले, जितने स्थानों में अपने देवताओं की उपासना करते हैं, उन सभी को तुम पूरी रीति से नष्ट कर डालना; (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:2 You shall utterly destroy all the places where the nations whom you shall dispossess serve their gods, on the high mountains and on the hills and under every green tree.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:3----
व्यवस्था विवरण 12:3 उनकी वेदियों को ढा देना, उनकी लाठों को तोड़ डालना, उनकी अशेरा नामक मूर्तियों को आग में जला देना, और उनके देवताओं की खुदी हुई मूर्तियों को काटकर गिरा देना, कि उस देश में से उनके नाम तक मिट जाएँ। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:3 You shall tear down their altars and smash their sacred pillars and burn their Asherim with fire, and you shall cut down the engraved images of their gods and obliterate their name from that place.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:4----
व्यवस्था विवरण 12:4 फिर जैसा वे करते हैं, तुम अपने परमेश्‍वर यहोवा के लिये वैसा न करना। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:4 You shall not act like this toward the Lord your God.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:5----
व्यवस्था विवरण 12:5 किन्तु जो स्थान तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा तुम्हारे सब गोत्रों में से चुन लेगा, कि वहाँ अपना नाम बनाए रखे, उसके उसी निवास-स्थान के पास जाया करना; (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:5 But you shall seek the Lord at the place which the Lord your God will choose from all your tribes, to establish His name there for His dwelling, and there you shall come.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:6----
व्यवस्था विवरण 12:6 और वहीं तुम अपने होमबलि, और मेलबलि, और दशमांश, और उठाई हुई भेंट, और मन्नत की वस्तुएँ, और स्वेच्छाबलि, और गाय-बैलों और भेड़-बकरियों के पहलौठे ले जाया करना; (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:6 There you shall bring your burnt offerings, your sacrifices, your tithes, the contribution of your hand, your votive offerings, your freewill offerings, and the firstborn of your herd and of your flock.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:7----
व्यवस्था विवरण 12:7 और वहीं तुम अपने परमेश्‍वर यहोवा के सामने भोजन करना, और अपने-अपने घराने समेत उन सब कामों पर, जिनमें तुमने हाथ लगाया हो, और जिन पर तुम्हारे परमेश्‍वर यहोवा की आशीष मिली हो, आनन्द करना। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:7 There also you and your households shall eat before the Lord your God, and rejoice in all your undertakings in which the Lord your God has blessed you.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:8----
व्यवस्था विवरण 12:8 जैसे हम आजकल यहाँ जो काम जिसको भाता है वही करते हैं वैसा तुम न करना; (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:8 "You shall not do at all what we are doing here today, every man doing whatever is right in his own eyes;(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:9----
व्यवस्था विवरण 12:9 जो विश्रामस्थान तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा तुम्हारे भाग में देता है वहाँ तुम अब तक तो नहीं पहुँचे। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:9 for you have not as yet come to the resting place and the inheritance which the Lord your God is giving you.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:10----
व्यवस्था विवरण 12:10 परन्तु जब तुम यरदन पार जाकर उस देश में जिसके भागी तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा तुम्हें करता है बस जाओ, और वह तुम्हारे चारों ओर के सब शत्रुओं से तुम्हें विश्राम दे, (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:10 When you cross the Jordan and live in the land which the Lord your God is giving you to inherit, and He gives you rest from all your enemies around you so that you live in security,(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:11----
व्यवस्था विवरण 12:11 और तुम निडर रहने पाओ, तब जो स्थान तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा अपने नाम का निवास ठहराने के लिये चुन ले उसी में तुम अपने होमबलि, और मेलबलि, और दशमांश, और उठाई हुई भेटें, और मन्नतों की सब उत्तम-उत्तम वस्तुएँ जो तुम यहोवा के लिये संकल्प करोगे, अर्थात् जितनी वस्तुओं की आज्ञा मैं तुमको सुनाता हूँ उन सभी को वहीं ले जाया करना। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:11 then it shall come about that the place in which the Lord your God will choose for His name to dwell, there you shall bring all that I command you: your burnt offerings and your sacrifices, your tithes and the contribution of your hand, and all your choice votive offerings which you will vow to the Lord.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:12----
व्यवस्था विवरण 12:12 और वहाँ तुम अपने-अपने बेटे-बेटियों और दास दासियों सहित अपने परमेश्‍वर यहोवा के सामने आनन्द करना, और जो लेवीय तुम्हारे फाटकों में रहे वह भी आनन्द करे, क्योंकि उसका तुम्हारे संग कोई निज भाग या अंश न होगा। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:12 And you shall rejoice before the Lord your God, you and your sons and daughters, your male and female servants, and the Levite who is within your gates, since he has no portion or inheritance with you.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:13----
व्यवस्था विवरण 12:13 और सावधान रहना कि तू अपने होमबलियों को हर एक स्थान पर जो देखने में आए न चढ़ाना; (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:13 "Be careful that you do not offer your burnt offerings in every cultic place you see,(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:14----
व्यवस्था विवरण 12:14 परन्तु जो स्थान तेरे किसी गोत्र में यहोवा चुन ले वहीं अपने होमबलियों को चढ़ाया करना, और जिस-जिस काम की आज्ञा मैं तुझको सुनाता हूँ उसको वहीं करना। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:14 but in the place which the Lord chooses in one of your tribes, there you shall offer your burnt offerings, and there you shall do all that I command you.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:15----
व्यवस्था विवरण 12:15 “परन्तु तू अपने सब फाटकों के भीतर अपने जी की इच्छा और अपने परमेश्‍वर यहोवा की दी हुई आशीष के अनुसार पशु मारकर खा सकेगा, शुद्ध और अशुद्ध मनुष्य दोनों खा सकेंगे, जैसे कि चिकारे और हिरन का माँस। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:15 "However, you may slaughter and eat meat within any of your gates, whatever you desire, according to the blessing of the Lord your God which He has given you; the unclean and the clean may eat of it, as of the gazelle and the deer.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:16----
व्यवस्था विवरण 12:16 परन्तु उसका लहू न खाना; उसे जल के समान भूमि पर उण्डेल देना। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:16 Only you shall not eat the blood; you are to pour it out on the ground like water.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:17----
व्यवस्था विवरण 12:17 फिर अपने अन्न, या नये दाखमधु, या टटके तेल का दशमांश, और अपने गाय-बैलों या भेड़-बकरियों के पहलौठे, और अपनी मन्नतों की कोई वस्तु, और अपने स्वेच्छाबलि, और उठाई हुई भेंटें अपने सब फाटकों के भीतर न खाना; (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:17 You are not allowed to eat within your gates the tithe of your grain or new wine or oil, or the firstborn of your herd or flock, or any of your votive offerings which you vow, or your freewill offerings, or the contribution of your hand.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:18----
व्यवस्था विवरण 12:18 उन्हें अपने परमेश्‍वर यहोवा के सामने उसी स्थान पर जिसको वह चुने अपने बेटे-बेटियों और दास-दासियों के, और जो लेवीय तेरे फाटकों के भीतर रहेंगे उनके साथ खाना, और तू अपने परमेश्‍वर यहोवा के सामने अपने सब कामों पर जिनमें हाथ लगाया हो आनन्द करना। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:18 But you shall eat them before the Lord your God in the place which the Lord your God will choose, you and your son and daughter, and your male and female servants, and the Levite who is within your gates; and you shall rejoice before the Lord your God in all your undertakings.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:19----
व्यवस्था विवरण 12:19 और सावधान रह कि जब तक तू भूमि पर जीवित रहे तब तक लेवियों को न छोड़ना। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:19 Be careful that you do not forsake the Levite as long as you live in your land.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:20----
व्यवस्था विवरण 12:20 “जब तेरा परमेश्‍वर यहोवा अपने वचन के अनुसार तेरा देश बढ़ाए, और तेरा जी माँस खाना चाहे, और तू सोचने लगे, कि मैं माँस खाऊँगा, तब जो माँस तेरा जी चाहे वही खा सकेगा। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:20 "When the Lord your God extends your border as He has promised you, and you say, 'I will eat meat,' because you desire to eat meat, then you may eat meat, whatever you desire.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:21----
व्यवस्था विवरण 12:21 जो स्थान तेरा परमेश्‍वर यहोवा अपना नाम बनाए रखने के लिये चुन ले वह यदि तुझ से बहुत दूर हो, तो जो गाय-बैल भेड़-बकरी यहोवा ने तुझे दी हों, उनमें से जो कुछ तेरा जी चाहे, उसे मेरी आज्ञा के अनुसार मारकर अपने फाटकों के भीतर खा सकेगा। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:21 If the place which the Lord your God chooses to put His name is too far from you, then you may slaughter of your herd and flock which the Lord has given you, as I have commanded you; and you may eat within your gates whatever you desire.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:22----
व्यवस्था विवरण 12:22 जैसे चिकारे और हिरन का माँस खाया जाता है वैसे ही उनको भी खा सकेगा, शुद्ध और अशुद्ध दोनों प्रकार के मनुष्य उनका माँस खा सकेंगे। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:22 Just as a gazelle or a deer is eaten, so you will eat it; the unclean and the clean alike may eat of it.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:23----
व्यवस्था विवरण 12:23 परन्तु उनका लहू किसी भाँति न खाना; क्योंकि लहू जो है वह प्राण ही है, और तू माँस के साथ प्राण कभी भी न खाना। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:23 Only be sure not to eat the blood, for the blood is the life, and you shall not eat the life with the flesh.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:24----
व्यवस्था विवरण 12:24 उसको न खाना; उसे जल के समान भूमि पर उण्डेल देना। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:24 You shall not eat it; you shall pour it out on the ground like water.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:25----
व्यवस्था विवरण 12:25 तू उसे न खाना; इसलिए कि वह काम करने से जो यहोवा की दृष्टि में ठीक है तेरा और तेरे बाद तेरे वंश का भी भला हो। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:25 You shall not eat it, so that it may be well with you and your sons after you, for you will be doing what is right in the sight of the Lord.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:26----
व्यवस्था विवरण 12:26 परन्तु जब तू कोई वस्तु पवित्र करे, या मन्नत माने, तो ऐसी वस्तुएँ लेकर उस स्थान को जाना जिसको यहोवा चुन लेगा, (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:26 Only your holy things which you may have and your votive offerings, you shall take and go to the place which the Lord chooses.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:27----
व्यवस्था विवरण 12:27 और वहाँ अपने होमबलियों के माँस और लहू दोनों को अपने परमेश्‍वर यहोवा की वेदी पर चढ़ाना, और मेलबलियों का लहू उसकी वेदी पर उण्डेलकर उनका माँस खाना। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:27 And you shall offer your burnt offerings, the flesh and the blood, on the altar of the Lord your God; and the blood of your sacrifices shall be poured out on the altar of the Lord your God, and you shall eat the flesh.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:28----
व्यवस्था विवरण 12:28 इन बातों को जिनकी आज्ञा मैं तुझे सुनाता हूँ चित्त लगाकर सुन, कि जब तू वह काम करे जो तेरे परमेश्‍वर यहोवा की दृष्टि में भला और ठीक है, तब तेरा और तेरे बाद तेरे वंश का भी सदा भला होता रहे। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:28 "Be careful to listen to all these words which I command you, so that it may be well with you and your sons after you forever, for you will be doing what is good and right in the sight of the Lord your God.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:29----
व्यवस्था विवरण 12:29 ¶ “जब तेरा परमेश्‍वर यहोवा उन जातियों को जिनका अधिकारी होने को तू जा रहा है तेरे आगे से नष्ट करे, और तू उनका अधिकारी होकर उनके देश में बस जाए, (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:29 "When the Lord your God cuts off before you the nations which you are going in to dispossess, and you dispossess them and dwell in their land,(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:30----
व्यवस्था विवरण 12:30 तब सावधान रहना, कहीं ऐसा न हो कि उनका सत्यानाश होने के बाद तू भी उनके समान फंस जाए, अर्थात् यह कहकर उनके देवताओं के सम्बन्ध में यह पूछपाछ न करना, कि उन जातियों के लोग अपने देवताओं की उपासना किस रीति करते थे? मैं भी वैसी ही करूँगा। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:30 beware that you are not ensnared to follow them, after they are destroyed before you, and that you do not inquire after their gods, saying, 'How do these nations serve their gods, that I also may do likewise?'(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:31----
व्यवस्था विवरण 12:31 तू अपने परमेश्‍वर यहोवा से ऐसा व्यवहार न करना; क्योंकि जितने प्रकार के कामों से यहोवा घृणा करता है और बैर-भाव रखता है, उन सभी को उन्होंने अपने देवताओं के लिये किया है, यहाँ तक कि अपने बेटे-बेटियों को भी वे अपने देवताओं के लिये अग्नि में डालकर जला देते हैं। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:31 You shall not behave thus toward the Lord your God, for every abominable act which the Lord hates they have done for their gods; for they even burn their sons and daughters in the fire to their gods.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 12:32----
व्यवस्था विवरण 12:32 “जितनी बातों की मैं तुमको आज्ञा देता हूँ उनको चौकस होकर माना करना; और न तो कुछ उनमें बढ़ाना और न उनमें से कुछ घटाना। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Deu 12:32 "Whatever I command you, you shall be careful to do; you shall not add to nor take away from it.(NASB-1995)

================================================================================
---- Deuteronomy 13:1----

top of the page
THIS CHAPTER:    0165_05_Deuteronomy_12_in-en.html

PREVIOUS CHAPTERS:
0161_05_Deuteronomy_08_in-en.html
0162_05_Deuteronomy_09_in-en.html
0163_05_Deuteronomy_10_in-en.html
0164_05_Deuteronomy_11_in-en.html

NEXT CHAPTERS:
0166_05_Deuteronomy_13_in-en.html
0167_05_Deuteronomy_14_in-en.html
0168_05_Deuteronomy_15_in-en.html
0169_05_Deuteronomy_16_in-en.html

links to all chapters (IN-EN-links.html)

The most accurate English translation NASB 1995: New American Standard Bible (1995 AD>
NKJV: New King James Version (1982 AD)
KJV: King James Version (1611 AD)
ASV: American Standard Version(1901 AD)
Geneva: Geneva Bible (1560 AD)
German - Luther's Die Heilige Schrift(1545 AD), based on the Textus Receptus, Vulgate and other sources
Latin: Vulgate (405 AD)
Hebrew: Masoretic OT and NT translation by Salkinson and C.D. Ginsburg
Greek-OT: The Septuagint (LXX)(132 BC) - translation into Greek from Hebrew by 70 Jewish scholars
Greek-NT: Nestle-Aland (120-200AD), oldest manuscripts used for the NASB and
Textus Receptus (1100-1200AD), a later version used by Luther and for the KJV

top of the page

NAVIGATION tools: --- TOP of page --- GRAMMAR: for 35 Languages --- BibleTech.net INDEX ---
STUDY: the BIBLE --- READ the Bible in ONE_YEAR! --- READ the Bible in the order written! ---

--- free study tools, maps and handouts --- free e-book PDF: BIBLE OVERVIEW and Summary ---

Today's Date:

"Scripture taken from NEW AMERICAN STANDARD BIBLE® 1995 edition,(NASB) Copyright © 1960-2022 by The Lockman Foundation. Used by permission."
"Scripture taken from the New King James Version®.(NKJV) Copyright © 1982 by Thomas Nelson. Used by permission. All rights reserved."