Bibletech.net: index --- Read/Study the BIBLE: Learn to be THANKFUL, LOVE, Live by Faith, and FORGIVE others as you Trust in Jesus!

--- GRAMMAR and ABCs --- 35 languages, by name and ISO country code --- navigation tools for this page ---
The Bible by chapter: HINDI and ENGLISH (NASB 1995)

---- Jeremiah 8:1 ---- written 627-585 B.C. Pre-Exilic----
यिर्मयाह 8:1 ¶ “यहोवा की यह वाणी है, उस समय यहूदा के राजाओं, हाकिमों, याजकों, भविष्यद्वक्ताओं और यरूशलेम के रहनेवालों की हड्डियाँ कब्रों में से निकालकर, (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:1 "At that time," declares the Lord, "they will bring out the bones of the kings of Judah and the bones of its princes, and the bones of the priests and the bones of the prophets, and the bones of the inhabitants of Jerusalem from their graves.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:2----
यिर्मयाह 8:2 सूर्य, चन्द्रमा और आकाश के सारे गणों के सामने फैलाई जाएँगी; क्योंकि वे उन्हीं से प्रेम रखते, उन्हीं की सेवा करते, उन्हीं के पीछे चलते, और उन्हीं के पास जाया करते और उन्हीं को दण्डवत् करते थे; और न वे इकट्ठी की जाएँगी न कब्र में रखी जाएँगी; वे भूमि के ऊपर खाद के समान पड़ी रहेंगी। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:2 They will spread them out to the sun, the moon and to all the host of heaven, which they have loved and which they have served, and which they have gone after and which they have sought, and which they have worshiped. They will not be gathered or buried; they will be as dung on the face of the ground.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:3----
यिर्मयाह 8:3 तब इस बुरे कुल के बचे हुए लोग उन सब स्थानों में जिसमें से मैंने उन्हें निकाल दिया है, जीवन से मृत्यु ही को अधिक चाहेंगे, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:3 And death will be chosen rather than life by all the remnant that remains of this evil family, that remains in all the places to which I have driven them," declares the Lord of hosts.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:4----
यिर्मयाह 8:4 ¶ “तू उनसे यह भी कह, यहोवा यह कहता है कि जब मनुष्य गिरते हैं तो क्या फिर नहीं उठते? (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:4 "You shall say to them, 'Thus says the Lord, "Do men fall and not get up again? Does one turn away and not repent?(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:5----
यिर्मयाह 8:5 जब कोई भटक जाता है तो क्या वह लौट नहीं आता? फिर क्या कारण है कि ये यरूशलेमी सदा दूर ही दूर भटकते जाते हैं? ये छल नहीं छोड़ते, और फिर लौटने से इन्कार करते हैं। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:5 "Why then has this people, Jerusalem, Turned away in continual apostasy? They hold fast to deceit, They refuse to return.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:6----
यिर्मयाह 8:6 मैंने ध्यान देकर सुना, परन्तु ये ठीक नहीं बोलते; इनमें से किसी ने अपनी बुराई से पछताकर नहीं कहा, 'हाय! मैंने यह क्या किया है?' जैसा घोड़ा लड़ाई में वेग से दौड़ता है, वैसे ही इनमें से हर एक जन अपनी ही दौड़ में दौड़ता है। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:6 "I have listened and heard, They have spoken what is not right; No man repented of his wickedness, Saying, 'What have I done? 'Everyone turned to his course, Like a horse charging into the battle.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:7----
यिर्मयाह 8:7 आकाश में सारस भी अपने नियत समयों को जानता है, और पंडुकी, सूपाबेनी, और बगुला भी अपने आने का समय रखते हैं; परन्तु मेरी प्रजा यहोवा का नियम नहीं जानती। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:7 "Even the stork in the sky Knows her seasons; And the turtledove and the swift and the thrush Observe the time of their migration; But My people do not know The ordinance of the Lord.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:8----
यिर्मयाह 8:8 “तुम कैसे कह सकते हो कि हम बुद्धिमान हैं, और यहोवा की दी हुई व्यवस्था हमारे साथ है? परन्तु उनके शास्त्रियों ने उसका झूठा विवरण लिखकर उसको झूठ बना दिया है। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:8 "How can you say, 'We are wise, And the law of the Lord is with us'? But behold, the lying pen of the scribes Has made it into a lie.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:9----
यिर्मयाह 8:9 बुद्धिमान लज्जित हो गए, वे विस्मित हुए और पकड़े गए; देखो, उन्होंने यहोवा के वचन को निकम्मा जाना है, उनमें बुद्धि कहाँ रही? (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:9 "The wise men are put to shame, They are dismayed and caught; Behold, they have rejected the word of the Lord, And what kind of wisdom do they have?(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:10----
यिर्मयाह 8:10 इस कारण मैं उनकी स्त्रियों को दूसरे पुरुषों के और उनके खेत दूसरे अधिकारियों के वश में कर दूँगा, क्योंकि छोटे से लेकर बड़े तक वे सब के सब लालची हैं; क्या भविष्यद्वक्ता क्या याजक, वे सब छल से काम करते हैं। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:10 "Therefore I will give their wives to others, Their fields to new owners; Because from the least even to the greatest Everyone is greedy for gain; From the prophet even to the priest Everyone practices deceit.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:11----
यिर्मयाह 8:11 उन्होंने, 'शान्ति है, शान्ति' ऐसा कह कहकर मेरी प्रजा के घाव को ऊपर ही ऊपर चंगा किया, परन्तु शान्ति कुछ भी नहीं है। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:11 "They heal the brokenness of the daughter of My people superficially, Saying, 'Peace, peace, 'But there is no peace.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:12----
यिर्मयाह 8:12 क्या वे घृणित काम करके लज्जित हुए? नहीं, वे कुछ भी लज्जित नहीं हुए, वे लज्जित होना जानते ही नहीं। इस कारण जब और लोग नीचे गिरें, तब वे भी गिरेंगे; जब उनके दण्ड का समय आएगा, तब वे भी ठोकर खाकर गिरेंगे, यहोवा का यही वचन है। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:12 "Were they ashamed because of the abomination they had done? They certainly were not ashamed, And they did not know how to blush; Therefore they shall fall among those who fall; At the time of their punishment they shall be brought down," Says the Lord.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:13----
यिर्मयाह 8:13 यहोवा की यह भी वाणी है, मैं उन सभी का अन्त कर दूँगा। न तो उनकी दाखलताओं में दाख पाई जाएँगी, और न अंजीर के वृक्ष में अंजीर वरन् उनके पत्ते भी सूख जाएँगे, और जो कुछ मैंने उन्हें दिया है वह उनके पास से जाता रहेगा।” (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:13 "I will surely snatch them away," declares the Lord; "There will be no grapes on the vine And no figs on the fig tree, And the leaf will wither; And what I have given them will pass away."'"(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:14----
यिर्मयाह 8:14 हम क्यों चुप-चाप बैठे हैं? आओ, हम चलकर गढ़वाले नगरों में इकट्ठे नाश हो जाएँ; क्योंकि हमारा परमेश्‍वर यहोवा हमको नाश करना चाहता है, और हमें विष पीने को दिया है; क्योंकि हमने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:14 Why are we sitting still? Assemble yourselves, and let us go into the fortified cities And let us perish there, Because the Lord our God has doomed us And given us poisoned water to drink, For we have sinned against the Lord.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:15----
यिर्मयाह 8:15 हम शान्ति की बाट जोहते थे, परन्तु कुछ कल्याण नहीं मिला, और चंगाई की आशा करते थे, परन्तु घबराना ही पड़ा है। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:15 We waited for peace, but no good came; For a time of healing, but behold, terror!(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:16----
यिर्मयाह 8:16 “उनके घोड़ों का फुर्राना दान से सुनाई देता है, और बलवन्त घोड़ों के हिनहिनाने के शब्द से सारा देश काँप उठा है। उन्होंने आकर हमारे देश को और जो कुछ उसमें है, और हमारे नगर को निवासियों समेत नाश किया है। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:16 From Dan is heard the snorting of his horses; At the sound of the neighing of his stallions The whole land quakes; For they come and devour the land and its fullness, The city and its inhabitants.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:17----
यिर्मयाह 8:17 क्योंकि देखो, मैं तुम्हारे बीच में ऐसे साँप और नाग भेजूँगा जिन पर मंत्र न चलेगा, और वे तुमको डसेंगे,” यहोवा की यही वाणी है। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:17 "For behold, I am sending serpents against you, Adders, for which there is no charm, And they will bite you," declares the Lord.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:18----
यिर्मयाह 8:18 ¶ हाय! हाय! इस शोक की दशा में मुझे शान्ति कहाँ से मिलेगी? मेरा हृदय भीतर ही भीतर तड़पता है! (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:18 My sorrow is beyond healing, My heart is faint within me!(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:19----
यिर्मयाह 8:19 मुझे अपने लोगों की चिल्लाहट दूर के देश से सुनाई देती है: “क्या यहोवा सिय्योन में नहीं हैं? क्या उसका राजा उसमें नहीं?” “उन्होंने क्यों मुझको अपनी खोदी हुई मूरतों और परदेश की व्यर्थ वस्तुओं के द्वारा क्यों क्रोध दिलाया है?” (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:19 Behold, listen! The cry of the daughter of my people from a distant land:" Is the Lord not in Zion? Is her King not within her?" "Why have they provoked Me with their graven images, with foreign idols?"(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:20----
यिर्मयाह 8:20 “कटनी का समय बीत गया, फल तोड़ने की ॠतु भी समाप्त हो गई, और हमारा उद्धार नहीं हुआ।” (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:20 "Harvest is past, summer is ended, And we are not saved."(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:21----
यिर्मयाह 8:21 अपने लोगों के दुःख से मैं भी दुःखित हुआ, मैं शोक का पहरावा पहने अति अचम्भे में डूबा हूँ। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:21 For the brokenness of the daughter of my people I am broken; I mourn, dismay has taken hold of me.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 8:22----
यिर्मयाह 8:22 क्या गिलाद देश में कुछ बलसान की औषधि नहीं? क्या उसमें कोई वैद्य नहीं? यदि है, तो मेरे लोगों के घाव क्यों चंगे नहीं हुए? (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 8:22 Is there no balm in Gilead? Is there no physician there? Why then has not the health of the daughter of my people been restored?(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 9:1 ---- written 627-585 B.C. Pre-Exilic----

top of the page
THIS CHAPTER:    0753_24_Jeremiah_08_in-en.html

PREVIOUS CHAPTERS:
0749_24_Jeremiah_04_in-en.html
0750_24_Jeremiah_05_in-en.html
0751_24_Jeremiah_06_in-en.html
0752_24_Jeremiah_07_in-en.html

NEXT CHAPTERS:
0754_24_Jeremiah_09_in-en.html
0755_24_Jeremiah_10_in-en.html
0756_24_Jeremiah_11_in-en.html
0757_24_Jeremiah_12_in-en.html

links to all chapters (IN-EN-links.html)

The most accurate English translation NASB 1995: New American Standard Bible (1995 AD>
NKJV: New King James Version (1982 AD)
KJV: King James Version (1611 AD)
ASV: American Standard Version(1901 AD)
Geneva: Geneva Bible (1560 AD)
German - Luther's Die Heilige Schrift(1545 AD), based on the Textus Receptus, Vulgate and other sources
Latin: Vulgate (405 AD)
Hebrew: Masoretic OT and NT translation by Salkinson and C.D. Ginsburg
Greek-OT: The Septuagint (LXX)(132 BC) - translation into Greek from Hebrew by 70 Jewish scholars
Greek-NT: Nestle-Aland (120-200AD), oldest manuscripts used for the NASB and
Textus Receptus (1100-1200AD), a later version used by Luther and for the KJV

top of the page

NAVIGATION tools: --- TOP of page --- GRAMMAR: for 35 Languages --- BibleTech.net INDEX ---
STUDY: the BIBLE --- READ the Bible in ONE_YEAR! --- READ the Bible in the order written! ---

--- free study tools, maps and handouts --- free e-book PDF: BIBLE OVERVIEW and Summary ---

Today's Date:

"Scripture taken from NEW AMERICAN STANDARD BIBLE® 1995 edition,(NASB) Copyright © 1960-2022 by The Lockman Foundation. Used by permission."
"Scripture taken from the New King James Version®.(NKJV) Copyright © 1982 by Thomas Nelson. Used by permission. All rights reserved."