Bibletech.net: index --- Read/Study the BIBLE: Learn to be THANKFUL, LOVE, Live by Faith, and FORGIVE others as you Trust in Jesus!

--- GRAMMAR and ABCs --- 35 languages, by name and ISO country code --- navigation tools for this page ---
The Bible by chapter: HINDI and ENGLISH (NASB 1995)

---- Jeremiah 29:1 ---- written 627-585 B.C. Pre-Exilic----
यिर्मयाह 29:1 ¶ उसी वर्ष यिर्मयाह नबी ने इस आशय की पत्री, उन पुरनियों और भविष्यद्वक्ताओं और साधारण लोगों के पास भेजी जो बन्दियों में से बचे थे, जिनको नबूकदनेस्सर यरूशलेम से बाबेल को ले गया था। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:1 Now these are the words of the letter which Jeremiah the prophet sent from Jerusalem to the rest of the elders of the exile, the priests, the prophets and all the people whom Nebuchadnezzar had taken into exile from Jerusalem to Babylon.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:2----
यिर्मयाह 29:2 यह पत्री उस समय भेजी गई, जब यकोन्याह राजा और राजमाता, खोजे, यहूदा और यरूशलेम के हाकिम, लोहार और अन्य कारीगर यरूशलेम से चले गए थे। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:2 (This was after King Jeconiah and the queen mother, the court officials, the princes of Judah and Jerusalem, the craftsmen and the smiths had departed from Jerusalem. )(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:3----
यिर्मयाह 29:3 यह पत्री शापान के पुत्र एलासा और हिल्किय्याह के पुत्र गमर्याह के हाथ भेजी गई, जिन्हें यहूदा के राजा सिदकिय्याह ने बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के पास बाबेल को भेजा। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:3 The letter was sent by the hand of Elasah the son of Shaphan, and Gemariah the son of Hilkiah, whom Zedekiah king of Judah sent to Babylon to Nebuchadnezzar king of Babylon, saying,(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:4----
यिर्मयाह 29:4 उसमें लिखा था : “जितने लोगों को मैंने यरूशलेम से बन्दी करके बाबेल में पहुँचवा दिया है, उन सभी से इस्राएल का परमेश्‍वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:4 "Thus says the Lord of hosts, the God of Israel, to all the exiles whom I have sent into exile from Jerusalem to Babylon,(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:5----
यिर्मयाह 29:5 घर बनाकर उनमें बस जाओ; बारियाँ लगाकर उनके फल खाओ। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:5 'Build houses and live in them; and plant gardens and eat their produce.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:6----
यिर्मयाह 29:6 ब्याह करके बेटे-बेटियाँ जन्माओ; और अपने बेटों के लिये स्त्रियाँ ब्याह लो और अपनी बेटियाँ पुरुषों को ब्याह दो, कि वे भी बेटे-बेटियाँ जन्माएँ; और वहाँ घटो नहीं वरन् बढ़ते जाओ। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:6 Take wives and become the fathers of sons and daughters, and take wives for your sons and give your daughters to husbands, that they may bear sons and daughters; and multiply there and do not decrease.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:7----
यिर्मयाह 29:7 परन्तु जिस नगर में मैंने तुमको बन्दी कराके भेज दिया है, उसके कुशल का यत्न किया करो, और उसके हित के लिये यहोवा से प्रार्थना किया करो। क्योंकि उसके कुशल से तुम भी कुशल के साथ रहोगे। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:7 Seek the welfare of the city where I have sent you into exile, and pray to the Lord on its behalf; for in its welfare you will have welfare.'(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:8----
यिर्मयाह 29:8 क्योंकि इस्राएल का परमेश्‍वर, सेनाओं का यहोवा तुम से यह कहता है कि तुम्हारे जो भविष्यद्वक्ता और भावी कहनेवाले तुम्हारे बीच में हैं, वे तुमको बहकाने न पाएँ, और जो स्वप्न वे तुम्हारे निमित्त देखते हैं उनकी ओर कान मत लगाओ, (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:8 For thus says the Lord of hosts, the God of Israel, 'Do not let your prophets who are in your midst and your diviners deceive you, and do not listen to the dreams which they dream.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:9----
यिर्मयाह 29:9 क्योंकि वे मेरे नाम से तुमको झूठी भविष्यद्वाणी सुनाते हैं; मैंने उन्हें नहीं भेजा, मुझ यहोवा की यह वाणी है। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:9 For they prophesy falsely to you in My name; I have not sent them,' declares the Lord.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:10----
यिर्मयाह 29:10 “यहोवा यह कहता है कि बाबेल के सत्तर वर्ष पूरे होने पर मैं तुम्हारी सुधि लूँगा, और अपना यह मनभावना वचन कि मैं तुम्हें इस स्थान में लौटा ले आऊँगा, पूरा करूँगा। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:10 "For thus says the Lord, 'When seventy years have been completed for Babylon, I will visit you and fulfill My good word to you, to bring you back to this place.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:11----
यिर्मयाह 29:11 क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, कि जो कल्पनाएँ मैं तुम्हारे विषय करता हूँ उन्हें मैं जानता हूँ, वे हानि की नहीं, वरन् कुशल ही की हैं, और अन्त में तुम्हारी आशा पूरी करूँगा। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:11 For I know the plans that I have for you,' declares the Lord, 'plans for welfare and not for calamity to give you a future and a hope.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:12----
यिर्मयाह 29:12 तब उस समय तुम मुझको पुकारोगे और आकर मुझसे प्रार्थना करोगे और मैं तुम्हारी सुनूँगा। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:12 Then you will call upon Me and come and pray to Me, and I will listen to you.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:13----
यिर्मयाह 29:13 तुम मुझे ढूँढ़ोगे और पाओगे भी; क्योंकि तुम अपने सम्पूर्ण मन से मेरे पास आओगे। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:13 You will seek Me and find Me when you search for Me with all your heart.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:14----
यिर्मयाह 29:14 मैं तुम्हें मिलूँगा, यहोवा की यह वाणी है, और बँधुआई से लौटा ले आऊँगा; और तुमको उन सब जातियों और स्थानों में से जिनमें मैंने तुमको जबरन निकाल दिया है, और तुम्हें इकट्ठा करके इस स्थान में लौटा ले आऊँगा जहाँ से मैंने तुम्हें बँधुआ करवा के निकाल दिया था, यहोवा की यही वाणी है। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:14 I will be found by you,' declares the Lord, 'and I will restore your fortunes and will gather you from all the nations and from all the places where I have driven you,' declares the Lord, 'and I will bring you back to the place from where I sent you into exile.'(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:15----
यिर्मयाह 29:15 “तुम कहते तो हो कि यहोवा ने हमारे लिये बाबेल में भविष्यद्वक्ता प्रगट किए हैं। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:15 "Because you have said, 'The Lord has raised up prophets for us in Babylon'--(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:16----
यिर्मयाह 29:16 परन्तु जो राजा दाऊद की गद्दी पर विराजमान है, और जो प्रजा इस नगर में रहती है, अर्थात् तुम्हारे जो भाई तुम्हारे संग बँधुआई में नहीं गए, उन सभी के विषय सेनाओं का यहोवा यह कहता है, (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:16 for thus says the Lord concerning the king who sits on the throne of David, and concerning all the people who dwell in this city, your brothers who did not go with you into exile--(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:17----
यिर्मयाह 29:17 सुनो, मैं उनके बीच तलवार चलाऊँगा, अकाल, और मरी फैलाऊँगा; और उन्हें ऐसे घिनौने अंजीरों के समान करूँगा जो निकम्मे होने के कारण खाए नहीं जाते। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:17 thus says the Lord of hosts, 'Behold, I am sending upon them the sword, famine and pestilence, and I will make them like split-open figs that cannot be eaten due to rottenness.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:18----
यिर्मयाह 29:18 मैं तलवार, अकाल और मरी लिए हुए उनका पीछा करूँगा, और ऐसा करूँगा कि वे पृथ्वी के राज्य-राज्य में मारे-मारे फिरेंगे, और उन सब जातियों में जिनके बीच मैं उन्हें जबरन कर दूँगा, उनकी ऐसी दशा करूँगा कि लोग उन्हें देखकर चकित होंगे और ताली बजाएँगे और उनका अपमान करेंगे, और उनकी उपमा देकर श्राप दिया करेंगे। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:18 I will pursue them with the sword, with famine and with pestilence; and I will make them a terror to all the kingdoms of the earth, to be a curse and a horror and a hissing, and a reproach among all the nations where I have driven them,(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:19----
यिर्मयाह 29:19 क्योंकि जो वचन मैंने अपने दास भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा उनके पास बड़ा यत्न करके कहला भेजे हैं, उनको उन्होंने नहीं सुना, यहोवा की यही वाणी है। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:19 because they have not listened to My words, 'declares the Lord, 'which I sent to them again and again by My servants the prophets; but you did not listen,' declares the Lord.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:20----
यिर्मयाह 29:20 “इसलिए हे सारे बन्दियों, जिन्हें मैंने यरूशलेम से बाबेल को भेजा है, तुम उसका यह वचन सुनो (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:20 You, therefore, hear the word of the Lord, all you exiles, whom I have sent away from Jerusalem to Babylon.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:21----
यिर्मयाह 29:21 'कोलायाह का पुत्र अहाब और मासेयाह का पुत्र सिदकिय्याह जो मेरे नाम से तुमको झूठी भविष्यद्वाणी सुनाते हैं, उनके विषय इस्राएल का परमेश्‍वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है कि सुनो, मैं उनको बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के हाथ में कर दूँगा, और वह उनको तुम्हारे सामने मार डालेगा। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:21 "Thus says the Lord of hosts, the God of Israel, concerning Ahab the son of Kolaiah and concerning Zedekiah the son of Maaseiah, who are prophesying to you falsely in My name, 'Behold, I will deliver them into the hand of Nebuchadnezzar king of Babylon, and he will slay them before your eyes.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:22----
यिर्मयाह 29:22 सब यहूदी बन्दी जो बाबेल में रहते हैं, उनकी उपमा देकर यह श्राप दिया करेंगेः यहोवा तुझे सिदकिय्याह और अहाब के समान करे, जिन्हें बाबेल के राजा ने आग में भून डाला, (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:22 Because of them a curse will be used by all the exiles from Judah who are in Babylon, saying, "May the Lord make you like Zedekiah and like Ahab, whom the king of Babylon roasted in the fire,(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:23----
यिर्मयाह 29:23 क्योंकि उन्होंने इस्राएलियों में मूर्खता के काम किए, अर्थात् अपने पड़ोसियों की स्त्रियों के साथ व्यभिचार किया, और बिना मेरी आज्ञा पाए मेरे नाम से झूठे वचन कहे। इसका जाननेवाला और गवाह मैं आप ही हूँ, यहोवा की यही वाणी है।'” (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:23 because they have acted foolishly in Israel, and have committed adultery with their neighbors' wives and have spoken words in My name falsely, which I did not command them; and I am He who knows and am a witness," declares the Lord.'"(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:24----
यिर्मयाह 29:24 ¶ नेहेलामी शमायाह से तू यह कह, “इस्राएल के परमेश्‍वर यहोवा ने यह कहा है: (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:24 To Shemaiah the Nehelamite you shall speak, saying,(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:25----
यिर्मयाह 29:25 इसलिए कि तूने यरूशलेम के सब रहनेवालों और सब याजकों को और मासेयाह के पुत्र सपन्याह याजक को अपने ही नाम की इस आशय की पत्री भेजी, (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:25 "Thus says the Lord of hosts, the God of Israel, 'Because you have sent letters in your own name to all the people who are in Jerusalem, and to Zephaniah the son of Maaseiah, the priest, and to all the priests, saying,(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:26----
यिर्मयाह 29:26 कि, 'यहोवा ने यहोयादा याजक के स्थान पर तुझे याजक ठहरा दिया ताकि तू यहोवा के भवन में रखवाला होकर जितने वहाँ पागलपन करते और भविष्यद्वक्ता बन बैठे हैं उन्हें काठ में ठोंके और उनके गले में लोहे के पट्टे डाले। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:26 "The Lord has made you priest instead of Jehoiada the priest, to be the overseer in the house of the Lord over every madman who prophesies, to put him in the stocks and in the iron collar,(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:27----
यिर्मयाह 29:27 इसलिए यिर्मयाह अनातोती जो तुम्हारा भविष्यद्वक्ता बन बैठा है, उसको तूने क्यों नहीं घुड़का? (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:27 now then, why have you not rebuked Jeremiah of Anathoth who prophesies to you?(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:28----
यिर्मयाह 29:28 उसने तो हम लोगों के पास बाबेल में यह कहला भेजा है कि बँधुआई तो बहुत काल तक रहेगी, इसलिए घर बनाकर उनमें रहो, और बारियाँ लगाकर उनके फल खाओ।'” (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:28 For he has sent to us in Babylon, saying, 'The exile will be long; build houses and live in them and plant gardens and eat their produce.'"'"(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:29----
यिर्मयाह 29:29 यह पत्री सपन्याह याजक ने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता को पढ़ सुनाई। (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:29 Zephaniah the priest read this letter to Jeremiah the prophet.(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:30----
यिर्मयाह 29:30 तब यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा “सब बंधुओं के पास यह कहला भेज, (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:30 Then came the word of the Lord to Jeremiah, saying,(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:31----
यिर्मयाह 29:31 यहोवा नेहेलामी शमायाह के विषय यह कहता है: 'शमायाह ने मेरे बिना भेजे तुम से जो भविष्यद्वाणी की और तुमको झूठ पर भरोसा दिलाया है, (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:31 "Send to all the exiles, saying, 'Thus says the Lord concerning Shemaiah the Nehelamite, "Because Shemaiah has prophesied to you, although I did not send him, and he has made you trust in a lie,"(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 29:32----
यिर्मयाह 29:32 इसलिए यहोवा यह कहता है: सुनो, मैं उस नेहेलामी शमायाह और उसके वंश को दण्ड देना चाहता हूँ; उसके घर में से कोई इन प्रजाओं में न रह जाएगा। यिर्मयाह 29:33 और जो भलाई मैं अपनी प्रजा की करनेवाला हूँ, उसको वह देखने न पाएगा, क्योंकि उसने यहोवा से फिर जाने की बातें कही हैं, यहोवा की यही वाणी है।'” (Hindi)
--------------------------------------------------------------------------------
Jer 29:32 therefore thus says the Lord, "Behold, I am about to punish Shemaiah the Nehelamite and his descendants; he will not have anyone living among this people, and he will not see the good that I am about to do to My people," declares the Lord, "because he has preached rebellion against the Lord."'"(NASB-1995)

================================================================================
---- Jeremiah 30:1 ---- written 627-585 B.C. Pre-Exilic----

top of the page
THIS CHAPTER:    0774_24_Jeremiah_29_in-en.html

PREVIOUS CHAPTERS:
0770_24_Jeremiah_25_in-en.html
0771_24_Jeremiah_26_in-en.html
0772_24_Jeremiah_27_in-en.html
0773_24_Jeremiah_28_in-en.html

NEXT CHAPTERS:
0775_24_Jeremiah_30_in-en.html
0776_24_Jeremiah_31_in-en.html
0777_24_Jeremiah_32_in-en.html
0778_24_Jeremiah_33_in-en.html

links to all chapters (IN-EN-links.html)

The most accurate English translation NASB 1995: New American Standard Bible (1995 AD>
NKJV: New King James Version (1982 AD)
KJV: King James Version (1611 AD)
ASV: American Standard Version(1901 AD)
Geneva: Geneva Bible (1560 AD)
German - Luther's Die Heilige Schrift(1545 AD), based on the Textus Receptus, Vulgate and other sources
Latin: Vulgate (405 AD)
Hebrew: Masoretic OT and NT translation by Salkinson and C.D. Ginsburg
Greek-OT: The Septuagint (LXX)(132 BC) - translation into Greek from Hebrew by 70 Jewish scholars
Greek-NT: Nestle-Aland (120-200AD), oldest manuscripts used for the NASB and
Textus Receptus (1100-1200AD), a later version used by Luther and for the KJV

top of the page

NAVIGATION tools: --- TOP of page --- GRAMMAR: for 35 Languages --- BibleTech.net INDEX ---
STUDY: the BIBLE --- READ the Bible in ONE_YEAR! --- READ the Bible in the order written! ---

--- free study tools, maps and handouts --- free e-book PDF: BIBLE OVERVIEW and Summary ---

Today's Date:

"Scripture taken from NEW AMERICAN STANDARD BIBLE® 1995 edition,(NASB) Copyright © 1960-2022 by The Lockman Foundation. Used by permission."
"Scripture taken from the New King James Version®.(NKJV) Copyright © 1982 by Thomas Nelson. Used by permission. All rights reserved."